पेपर लीक में बड़ा धमाका! प्रोफेसर निकली पर्दे के पीछे की सॉल्वर, CBI ने मारी दबिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। यह इस हाई-प्रोफाइल मामले में सीबीआई की पहली गिरफ्तारी है।

जांच में सामने आया कि सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान ने मुख्य आरोपी खालिद के लिए परीक्षा का प्रश्नपत्र हल किया था।
दून पुलिस इससे पहले खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें -   शनि जयंती 2026: जानते हैं एक ऐसे आसान से उपाय के बारे में जो आप शनि जयंती के दिन आराम से कर सकते है

21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था।
बेरोजगार संघ ने पेपर लीक की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि-
-पेपर हरिद्वार के बहादरपुर जट परीक्षा केंद्र से लीक हुआ
-खालिद ने केंद्र में पहले से छिपाए मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो ली
-फोटो अपनी बहन साबिया को भेजा
-साबिया ने स्क्रीनशॉट सहायक प्रोफेसर सुमन को फॉरवर्ड किया
-कॉलिज में तैनात थीं प्रोफेसर सुमन
-सुमन चौहान टिहरी गढ़वाल स्थित शहीद श्रीमती हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थीं।
-22 सितंबर को पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि सुमन ने यह सोचकर समाधान भेजा था कि यह किसी सामान्य प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट है।

यह भी पढ़ें -   हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से न केवल स्किन हेल्दी रहती है, बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं

उन्हें उस समय इस आधार पर छोड़ा गया था कि वे जानबूझकर साजिश में शामिल नहीं थीं। लेकिन ब्ठप् की विस्तृत जांच में उनकी संदिग्ध भूमिका अब महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसके चलते गिरफ्तारी की गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440