आज का पंचांग, 14 जुलाई 2026: अमावस्या तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

खबर शेयर करें

समाचार सच, धर्म डेस्क। मंगलवार का पंचांग: सूर्योदय प्रातः 5:27 बजे, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:48 बजे तक, हनुमान जी एवं भगवान शिव की उपासना, पितरों का स्मरण तथा दान-पुण्य के लिए विशेष शुभ दिन।

आज का पंचांग – मंगलवार, 14 जुलाई 2026
श्रीसंवत: 2083
श्रीशाके: 1948
सूर्य: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म
मिथुनार्क: 30 गते
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: अमावस्या
वार: मंगलवार
सूर्योदय: प्रातः 5:27 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:12 बजे
राहुकाल: अपराह्न 3:30 बजे से 5:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक

विशेष: आज आषाढ़ कृष्ण अमावस्या है। पितरों के निमित्त तर्पण, पीपल एवं शिव पूजन, हनुमान जी की आराधना तथा जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं दक्षिणा का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ईश्वर का स्मरण करने से मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

आज का राशिफल
मेष

आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं गति पकड़ेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
वृषभ
व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें।
मिथुन
आज रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क
धैर्य और विवेक से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचने का प्रयास करें।
सिंह
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी शुभ समाचार से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा।
कन्या
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

तुला
आज का दिन संतुलित रहेगा। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा या किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु
नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। धन लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव का बिगुल! बीजेपी ने बूथ-बूथ तक बिछाया जीत का जाल, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा मिशन

मकर
लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कुंभ
आज का दिन लाभकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मीन
अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रोजगार और व्यापार में प्रगति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।
मोबाइल: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440