रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। एक सड़क हादसे ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन ली हैं। रामनगर के बैलपड़ाव-रतनपुर निवासी दीपक तिवारी ऊर्फ दीपू पुत्र मदन तिवारी बीते 3 जुलाई की रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से रिजॉर्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में उनके चेहरे, सीने सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार में लगभग 35 हजार रुपये खर्च हो गए। आर्थिक तंगी के चलते परिजन आगे का इलाज वहां जारी नहीं रख सके और बाद में उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने दीपू के पैर के पांच ऑपरेशन किए जाने की आवश्यकता बताई है, जिन पर करीब 5 लाख रुपये तक का खर्च आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज

दीपू अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। उनके बूढ़े माता-पिता, पत्नी और एक छोटे बेटे की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। ऐसे में अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक संकट में डाल दिया है।

दीपू की मां मीना तिवारी ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और दानदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते आर्थिक सहायता मिल जाए तो उनके बेटे का समुचित इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि लाखों रुपये का इलाज करा सके।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा

परिजनों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जो लोग आर्थिक सहायता कर सकते हैं, वे आगे आएं। यदि कोई आर्थिक मदद करने में सक्षम नहीं है तो कम से कम इस अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी जरूरतमंद परिवार की उम्मीद टूटने से बच सके।

सहयोग के लिए संपर्कः
नामः दीपक तिवारी
मोबाइल: 8958252144
Google Pay QR कोड :

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440