बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
मौसम विभाग के Orange Alert को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में सोमवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 अगस्त को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य किया गया है।

यह भी पढ़ें -   “मेरी और मेरे बच्चों की जान को खतरा”, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा दावा; बोले- न्याय नहीं मिला तो गैरसैंण में करूंगा आत्मदाह

हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और आवास की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें -   रामलीला के मंच से नैनीताल पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर जन-जन को किया जा रहा जागरूक

डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440