चुनाव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग में जब्त किए लाखों के जेवर और नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सघन वाहन चैकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में सोने, चांदी के विभिन्न जेवरात (कीमत-37 लाख 64 हज़ार 08 सौ लगभग) सहित 03 लाख रुपये जब्त किए हैं।

आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले ’वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चौकिंग’ की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 11-04-2024 को ’श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी’ के दिशा निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम/एफएसटी टीम द्वारा टीपी नगर क्षेत्र में ’02 व्यक्तियों 1- जगत सिंह’ पुत्र स्व0 विशन सिंह निवासी ओम बिहार फेस 5 दिल्ली। ’2- आनंद बल्लभ’ पुत्र स्व0 जोगा निवासी- ईस्ट विनोद नगर पूर्वी दिल्ली के कब्जे से चौकिंग के दौरान ’कब्जे से लगभग- 37 लाख 64 हज़ार 08 सौ रुपये के सोने, चांदी के जेवरात एवम 03 लाख रुपये की नगदी बरामद’ की गई।

यह भी पढ़ें -   टिहरी में दर्दनाक हादसा! ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

उक्त सोने- चांदी के विभिन्न आभूषणों एवं धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर दोनों व्यक्ति कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये। जिस पर पुलिस/एफएसटी टीम द्वारा धनराशि व जेवरात को कब्जे लिया गया तथा नियमानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खेलों से नन्हे कदमों ने सीखा अनुशासन और टीम भावना, DPS हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग आयोजन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440