नैनीताल जिले में बड़ा पुलिस फेरबदलः हल्द्वानी कोतवाल समेत इंस्पेक्टर-दारोगाओं के बंपर तबादले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की कमान संभालते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल कर दिया है। पहली बार में ही उन्होंने 6 निरीक्षकों और 14 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

सबसे अहम बदलाव हल्द्वानी कोतवाली में हुआ है, जहाँ मौजूदा कोतवाल से जिम्मेदारी वापस लेते हुए निरीक्षक विजय सिंह मेहता को नया कोतवाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एसएसपी कार्यालय में वाचक के पद पर कार्यरत थे।

मुख्य तबादले इस प्रकार रहे-
-निरीक्षक राजेश यादव, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ को अब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, कोतवाल हल्द्वानी से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।
-निरीक्षक सुशील कुमार, रामनगर कोतवाल से स्थानांतरित होकर कोतवाली बनभूलपुरा के प्रभारी बने हैं। यह क्षेत्र हल्द्वानी का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां पूर्व में उपद्रव भी हो चुका है।
-निरीक्षक दिनेश सिंह, डीसीआरबी से हटकर कोतवाली रामनगर की कमान संभालेंगे।
-निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, सम्मान सेल से अब प्रभारी डीसीआरबी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

उप निरीक्षकों में भी बड़े बदलाव
-देवेंद्र सिंह राजपूत, पुलिस लाइन से वाचक एसएसपी बनाए गए।
-दिनेश चंद्र जोशी, मुखानी थानाध्यक्ष से हटकर वरिष्ठ उप निरीक्षक मल्लीताल बने।
-सुशील चंद्र जोशी अब बनभूलपुरा से हटकर मुखानी थानाध्यक्ष बनाए गए।
-संजीत कुमार राठौर, थानाध्यक्ष भीमताल से प्रभारी सम्मान सेल नियुक्त हुए।
-गगनदीप सिंह, चौकी गर्जिया से एसएसआई बनभूलपुरा गए।
-हर्ष बहादुर पाल, चौकी खैरना से गर्जिया चौकी प्रभारी बनाए गए।
-रमेश चंद्र पंत अब चौकी कैची भवाली से चौकी खैरना भेजे गए।
-सुनील धानिक, पीरुमदारा से प्रभारी चौकी कैची नियुक्त हुए।
-वीरेंद्र सिंह बिष्ट, तल्लीताल से प्रभारी चौकी पीरुमदारा बने।
-भूपेंद्र सिंह मेहता, मेडिकल कॉलेज चौकी से हटकर एसएसआई कोतवाली हल्द्वानी बने।
-रविंद्र सिंह राणा, काठगोदाम से प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
-मोहम्मद यूनुस, एसएसआई रामनगर से कोतवाली मल्लीताल गए।
-दीपक कुमार बिष्ट, एसएसआई रामनगर से थाना मल्लीताल भेजे गए।
-जगवीर सिंह, बनभूलपुरा से हटाकर थाना काठगोदाम भेजे गए।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440