बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत: तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज से सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली।
बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ वार्ता में मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा मिलने के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हड़ताल टालने का फैसला लिया है। इसके चलते सोमवार से बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

यूएफबीयू की ओर से हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। हड़ताल होने की स्थिति में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन रविवार रात आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

बताया गया कि 27 सितंबर की रात हुई वार्ता में लंबित मांगों पर चर्चा हुई। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह सहित विभिन्न मुद्दों का समाधान तलाशने के लिए सभी संबंधित पक्षों से बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध

इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों से जुड़ी परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना पर यूनियनों की आपत्तियों को लेकर भी बातचीत का रास्ता खुला है। आईबीए की ओर से इस संबंध में सरकार के समक्ष बदलाव का प्रस्ताव रखे जाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ यात्रा मार्ग पर टूटा पहाड़ का कहर, पत्थर की चपेट में आकर 5 साल के मासूम की मौत, 1100 यात्रियों का रेस्क्यू

यूएफबीयू की प्रमुख मांगों में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश देते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना प्रमुख है। यूनियन नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव व्यवस्था का भी विरोध कर रही हैं।

फिलहाल हड़ताल स्थगित होने से बैंक ग्राहकों, व्यापारियों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। अब प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित नहीं होंगी और बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440