तेज गति के कारण बाइक फ्लाई ओवर पर दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बल्लीवाला फ्लाई ओवर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यूके 07 बी डब्लू -1742 पर बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की तरफ तेज गति से जा रहे थे। तेज गति होने के कारण फ्लाई ओवर मोड पर बाइक साइड से टकराने के कारण एक व्यक्ति फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया एवं दूसरा व्यक्ति मौके पर ही घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

घायल दिव्यांशु कठेत पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी रुद्रप्रयाग हाल पता इंद्रेशनगर किराए का मकान को निजी वाहन से महेंद्र इंद्रेश अस्पताल और दूसरा घायल रितिक गैरोला पुत्र राकेश गैरोला निवासी रुद्रप्रयाग हाल पता किराएदार मोकमपुरको 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों को मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें -   भीषण सड़क हादसाः कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

घटना के संबंध में जानकारी करने पर मालूमात हुआ कि देव्यांशु कठेत, रितिक गैरोला, संदीप और ऋषभ जो मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं तथा यहां पर टाइम्स इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर में बैंक एसएससी की कोचिंग ले रहे हैं। चारों दोस्त रात्रि में देव्यांशु कठेत के कमरे पर रात्रि खाना बनाने के बाद दो बाइक से घूमने निकल गए। इस दौरान यह हादसा हो गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440