देहरादून में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शिमला बाईपास पर सेंट ज्युड्स चौक के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मृतक की शिनाख्त सुशील निवासी गोरखपुर चौक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार सुशील आइएसबीटी से अपने घर को जा रहे थे। तभी सामने से आये ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत छिटक दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुशील को तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सुशील के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के बारे में कुछ जानकारी भी मिल गई है। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440