डंपर की टक्कर से बाईक सवार की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि वसुंधरा कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र खीम सिंह बीती 3 सितम्बर को अपनी बाइक पर सवार होकर रूद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था कि तभी उसे रामपुर रोड के पास अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब IIT मद्रास से सीखेंगे AI, नौकरी के नए खुलेंगे रास्ते
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440