बनभूलपुरा से चुराई बाइक बरामद, दो चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही बाइक की चोरी करने वाले दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

शाहनवाज खान पुत्र शमसाद हुसैन गौजाजाली रजागेट बनभूलपुरा निवासी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी बाइक संख्या यूके 18डी-2276 लाइन नंबर 17 स्थित बेकरी के पास खड़ी कर किसी कार्य से चला गया। लेकिन जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरगर्मी से चोरों की तलाश में जुट गई। जिसमें सफलता भी हाथ लगी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोरों ने अपना नाम मो. रफीक पुत्र मो. सईद लाइन नंबर 17 लाल स्कूल के पास बनभलूपुरा और सौरभ उर्फ सोनू वर्मा पुत्र महेश वर्मा निवासी तुलसीनगर पॉलीसीट काठगोदाम बताया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई संजीत राठौर, विजय कुमार, कां. दिशाद, मुन्ना, अमनदीप, भूपेंद्र बिष्टा व रिजवान अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440