बाइक बेकाबू होकर रपटी, फास्ट फूड दुकानदार की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम रानीबाग में बीती रात्रि एक बाइक बेकाबू होकर रपट गयी। इस हादसे में बाइक सवार फास्ट फूड दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   बच्चों में सीखने, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला

जानकारी के अनुसार सूर्याजाला बलौट निवासी 28 वर्षीय गणेश सिंह नेगी पुत्र बिरेंद्र सिंह नेगी यहां दमुवाढूंगा में पार्टनरशिप में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। बीती रात मंगलवार की रात को रोजाना की तरह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में जब रानीबाग आर्मी कैंट के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर रपट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक गणेश के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने रात को ही शव को मोर्चरी रखवाया। सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440