बिष्ट को दिया ‘पर्यावरण मित्र 2020’ का सम्मान

खबर शेयर करें

परमार्थ एजुकेशन ने धरती का वृक्षों से किया श्रृंगार

समाचार सच, हल्द्वानी। परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हीरानगर में सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखते हुए पौधों रोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रयास किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिससे आम जनता को पर्यावरण के प्रति वृक्षों का महत्व एवं उनकी उपलब्धता का ज्ञान हो सके।
परमार्थ संस्था के अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण संकट के कारण देश भर में पहले की तरह सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं ऐसे में उन्होंने सभी लोगों से अपने निवास या कालोनी के आस-पास की खाली जगहों पर वृक्षारोपण करने की अपील की गई है।


पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट को पर्यावरण मित्र 2020 के सम्मान से सम्मानित किया।
इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट का कहना था कि विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर हम सभी को प्रतिज्ञा लेते हुए यह प्रण करना चाहिए कि हमें प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा अवश्य करनी है।
कार्यक्रम मे परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संदीप कुकसाल, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री भाजपा प्रदीप जनोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक रविंद्र बाली, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, अभिषेक शर्मा, कनिष्का ढींगरा उपस्थित थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440