शहीद सैनिकों को भाजपा व व्यापारियों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गलवान घाटी में देश की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीदों को राजनैतिक दलों तथा व्यापारी संगठनों ने अगल-अलग जगह कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पर नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी में देश की रक्षा में शहीद हुए 20 सैनिकों को कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपाईयों ने चीन के प्रति रोष जाहिर कर संकल्प लिया कि जन अभियान चलाकर सभी को चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कार्यालय सचिव कोस्तुभानन्द जोशी, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, देवीदयाल उपाध्याय, नगर महामंत्री दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, पनराम, मंत्री अनिल चंदोला, चंदन नेगी, आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी, पार्षद नीमा तिवारी, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति निवर्तमान सदस्य श्री आकाश गर्ग, युवा नेता योगेंद्र परमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

देवभूमि व्यापार मण्डल ने की चीन को करारा जवाब देने की मांग
हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने यहां डीके पार्क में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार से चीन को करारा जवाब दिये जाने की मांग की।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह भसीन, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बगड्वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, पंकज गुप्ता, मनीष वर्मा, प्रेम चौधरी, मोइन बाबा, रविन्द्र बाली, आशीष दुम्का, हितेद्र चन्द्र शर्मा, अनवउल्ला सिद्दीकी, लक्ष्मी नारायण, विजय शर्मा, जितेन्द्र जायसवाल सहित आदि व्यापारीगण शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला इकाई ने दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला इकाई द्वारा यहां कालाढूंगी चौराह स्थित शहीद स्मारक पर गलवान घाटी में देश के लिए शहीद हुए भारतीय सैनिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पदाधिकारियों ने चीन की नापाक हरकत पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अब चीन को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे, नंदकिशोर लाला जायसवाल, नीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित कई मण्डल के पदाधिकारीगण व व्यापारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, सरकार करने शीघ्र कार्रवाई
हल्द्वानी।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चीन से खूनी संघर्ष में शहीद हुए 20 से अधिक भारतीय सैनिकों कालाढूंगी चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर व्यापारियों द्वारा कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि जिस तरह से चीन ने भारतीय सेना के जवानों को शहीद किया है वह निंदनीय है। इस घटना के बाद भारतीयों का धैर्य जवाब दे रहा है अब सरकार को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
श्रद्धांजलि देने वालों में राजकुमार केसरवानी, जीवन सिंह कार्की, जगमोहन चिलवाल, घनश्याम वर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, कमल मेहरा, अतुल कुमार गुप्ता, नीरज प्रभात गर्ग, रवि गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनीस अहमद, प्ले विजय, प्रकाश शर्मा, प्रदीप राय, नासिर हुसैन सिद्दीकी, सुल्तान शाहनवाज, उदय गुप्ता, रवि गुप्ता, आकाश, कार्तिक दास जायसवाल, उमेश गुप्ता, सोनू सैनी, विपुल अग्रवाल, रवि यादव, सुमित, सागर साहू, मुनाजिर कई व्यापारीगण मौजूद थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440