


समाचार सच, हल्द्वानी। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर बीजेपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को यहां हल्द्वानी महानगर में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विदेश मंत्री का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपाईयों का कहना था कि बिलावल फेल हो चुके देश के प्रतिनिधि हैं और खुद भी फेल हो चुके हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोगों से आप इसके अलावा और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। पाकिस्तान से ज्यादातर देश किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते हैं। भाजपा नेताओं ने बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक था। पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है। ये लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।



पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बिंदेश गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, हरिमोहन अरोरा, प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री विनीत अग्रवाल, नितिन राणा, बहादुर नदगली, जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोराी, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, पूर्व विधायक लालकुआं नवीन दुम्का, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, उपाध्यक्ष मनीष पाल, विनोद जायसवाल, ई दिनेश सिंह, पंकज अधिकारी, कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, मंत्री सुरेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अल्का जीना, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश राजौर, नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नन्हे कश्यप, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा, नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश मनराल, संदीप कुकशाल, कार्तिक हर्बाेला, जिला महामंत्री युवा मोर्चा नीरज बिष्ट, पनराम, पान सिंह मेवाड़ी, किशोर जोशी, कन्हैया जायसवाल, राजेश भारद्वाज, संजय पाण्ड, अभिषेक शर्मा, अजय राज, भावना साह, विजय लक्ष्मी चौहान, भूमिका गोयल, दीपक पाण्डे, दिनेश रन्धावा, गोविन्द सिंह टाकुली, कुबेर बोरा, मनोज अग्रवाल, मनोज आर्या, प्रेम सिंह पाती, विक्रम अधिकारी, विशु शर्मा, विशाल कुमार, विष्णु सक्सेना सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440