समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में कार्ययोजना की सभी ज़िला बैठकें सम्पन्न हो गई। इसके बाद अब 28 अक्टूबर से मंडल प्रशिक्षण वर्ग शुरू होंगे। साथ ही उत्तराखंड सहित प्रदेशों के विषय प्रमुखों का प्रशिक्षण आज शुरू हुआ है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्य योजना बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप प्रदेश में सभी ज़िला स्तरीय कार्य योजना बैठके पूरी हो गई हैं।हैं । बैठकों में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार व श्री राजेंद्र भंडारी व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख श्री ज्योति ग़ैरोला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जबकि वरिष्ठ नेता श्री विनय रोहिला, श्री वीरेन्द्र बिष्ट, डॉ मुनेंद्र व श्री कुंदन परिहार बैठक संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भाजपा के 14 संगठनात्मक ज़िले हैं पर बड़े जिलों में दो-दो व अन्य में एक एक बैठकें तय की गई । इस प्रकार कुल 18 बैठकें होनी थीं। देहरादून महानगर, नैनीताल, बाजपुर व रूद्रपुर ( ऊधम सिंह नगर) कोटद्वार, टिहरी, रानीखेत, पौड़ी , हरिद्वार रुड़की,अल्मोड़ा ,उत्तरकाशी बागेश्वर, देहरादून ज़िला, रुद्रप्रयाग, चमोली , पिथौरागढ़, चम्पावत में बैठकें सम्पन्न कर ली गई हैं। डॉ भसीन के अनुसार इन बैठकों में ज़िला पदाधिकारी, ज़िला प्रशिक्षण टोली, मंडल प्रशिक्षण टोली, विधान सभा पालक व विषय हेतु चयनित वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और 10 नवम्बर तक चलेंगे। ये प्रशिक्षण वर्ग सभी 252 मंडलों में आयोजित किए जाएँगे। दूसरी ओर प्रदेश विषय प्रमुखों का राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण आज शुरू हुआ जिसमें उत्तराखंड के विषय प्रमुख भी शामिल हुए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












