भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने की डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रत्याशी डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के पक्ष में वोट मांगने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में कई क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। गुरूवार को काठगोदाम, गांधीनगर, सिन्धी चौराहा, हीरा नगर और आदर्श नगर में बैठक एवं जनसम्पर्क किया। मौसम की विषम परिस्थिति के बावजूद भी जनसंपर्क में लोगों का उन्हें अपार समर्थन एवं प्यार मिला।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ माह 2026: इस महीने भगवान विष्णु, सूर्यदेव और देवपूजन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है

जनसम्पर्क के दौरान रौतेला ने कहा कि मैं कुमाऊं प्रवेश द्वार हल्द्वानी को सुंदर एवं स्वछ शहर बनाने के लिए एक बार आपके सहयोग का आकांशी हूँ, आप सभी के सपनों को साकार करने के लिये विधायक बनकर सेवा करना चाहता हूँ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से रानीबाग क्षेत्र में विद्युत शवदाह ग्रह का निर्माण करवाया गया है, वह सराहनीय है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

जनसंपर्क में शक्ति केन्द्र संयोजक ललित बिष्ट, बूथ अध्यक्ष जयदीप चौहान, सुनील सिंह, विनोद कुमार, भावना शाह, कमला टम्टा, भुवन तिवाड़ी, मुनिंदर सिंह, आदित्य प्रकाश, संजू लाल, गोपाल भट्ट, मनोज कुमार, मोहन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440