भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला को मिल रहा है भारी समर्थन, हल्द्वानी मुख्य बाजार सहित कई क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रत्याशी डॉ0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने रानीबाग, काठगोदाम, नवीन मण्डी हल्द्वानी और हल्द्वानी मुख्य बाजार में जनसम्पर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अगवत कराया। साथ ही व्यापारियों व लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शु़क्रवार की शाम को भारी संख्या में डॉ० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय रामलीला मैदान में एकत्र हुए। जहां से ढोल नगाड़े व नारेबाजी करते हुए बाजार क्षेत्र-मीरामार्ग, सदर बाजार, बर्तन बाजार, साहुकारा लाइन, कारखाना बाजार, नया बाजार, रेलवे बाजार आदि जगहों पर रैली निकाली और जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी रौतेला को फूल-माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पूरे विधानसभा में आप लोगो का स्नेह एवं जन आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है इससे प्रतीत होता है कि निश्चित ही भाजपा की पुनः उत्तराखण्ड में सरकार बनने जा रही है।

जनसम्पर्क में भुवन जोशी, रेनू अधिकारी, शान्ति भट्ट, आशा शुक्ला, कमला लौशाली, मीना तिवाड़ी, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश रावत, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, राजेन्द्र अग्रवाल, अजय राजौर, तरूण बंसल, संजय दुम्का, प्रतिभा जोशी, प्रदीप जनौटी, महबूब अली, विनीत अग्रवाल साहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440