उत्तराखंड में कांग्रेस के विजय शंखनाद को नहीं रोक सकती भाजपा : सुमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पब्लिकसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे कितने भी प्रयत्न कर ले कांग्रेस के उत्तराखंड विजय के शंखनाद को नही रोक सकती। उन्होंने 10 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विजय शंखनाद रैली के लिए परमिशन रद्द किए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि हल्द्वानी मे प्रस्तावित संकल्प विकास शंखनाद जनसभा की अनुमति नहीं देना भाजपा की हताशा और डर को दर्शाता है।

जारी प्रेस बयान में सुमित हृदयेश का कहना था कि भाजपा जान चुकी है कि सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने से जनता के मन को नही जीता जा सकता है। जनता अब भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को जान चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। अब भी अगर भाजपा को सत्ता वापसी की गलतफहमी है तो वे किसी भी दिन किसी भी शहर में मुख्यमंत्री और कांग्रेस की जनसभा करके देख ले। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। जनता भाजपा की गलतफहमी दूर कर देगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह डर ही भाजपा को शासन प्रशासन के दुरुपयोग से विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य करवा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 26 अगस्त 2026, बुधवार | शिव चतुर्दशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440