भाजपा ने बांटे मास्क किया सम्पर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते भारत सरकार की गाइड लाइन के तहत चेहरे पर मास्क की महत्वता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर ने जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट नेतृत्व में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हस्त निर्मित 1000 मास्क नगर निगम के कर्मचारियों को वितरण हेतु महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को सौपें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को हराने के लिए मास्क सामाजिक दूरी, बार-बार साबुन या सेनेटाइजर से हाथ धोना जरूरी है। नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत अग्रवाल जिला के प्रमुख सम्मानित जिला महंमंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , हरी मोहन अरोरा, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका, नगर के दोनों महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र बिष्ट महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी एवं पार्षद मीना देवी, कपिल अग्रहरी की गरिममयी उपस्थिति रही।

इधर भाजपा उत्तरी द्वारा परिवार संपर्क अभियान केंद्र के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड प्रदेश भाजपा मा. मोदी जी के पत्र और संकल्प को ‘परिवार संपर्क अभियान’ के तहत 11 से 17 जून तक घर घर तक पहुँचा रही है। जिसमें आत्मनिर्भर भारत,मजबूत भारत,और कैसे संकट को अवसर में बदलने आदि पर जोर दिया गया है आओ इस संकल्प के साथ आगे बढ़ें और भारत को मजबूत बनाएं।
हमारा संकल्प आत्मनिर्भर भारत के इसी क्रम में नगर हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में पोलीशीट शक्ति केंद्र में परिवार जनसम्पर्क अभियान के तहत बूथ न 14 में वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत पांडे, युवामोर्चा निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, बूथ अध्यक्ष राजीव अरोड़ा युवा नेता योगेन्द्र परमार आदि वितरण में रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440