जनता को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार: दीपक बल्यूटिया

खबर शेयर करें

-हल्द्वानी के इंदिरा नगर में हुई कांग्रेस की बैठक में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

समाचार सच, हल्द्वानी। इंदिरा नगर बड़ी रोड के पास यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव मोहम्मद अरबाज के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान भाजपा की डबल इंजन सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यह सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री बदल सकती है। जनता के हितों का इस सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

बल्यूटिया ने कहा कि वनभूलपुरा क्षेत्र को मालिकाना हक से वंचित नहीं किया जा सकता। मलिन बस्तियों के विकास को इस सरकार ने 2024 तक के लिए टाल दिया है। इस भाजपा सरकार ने अपने 2017 के दृष्टि पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि सरकार में युवा त्रस्त हो चुका है। यह सरकार सिर्फ युवाओं, महिलाओं समेत सभी को गुमराह करने का काम कर रहे है। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं बताई। बिजली की हाई टेंशन का मामला उठाया गया। सभा का संचालन अरबाज ने किया। दौरान एक दर्जन से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें -   बच्चों में सीखने, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला

इन लोगों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण:
राजा अंसारी, दिलशाद अंसारी, असिम सलमानी, शुएल अंसारी, मो नवेद, साहिल खान, शुएब अख्तर, मो. शुएल, फैजान अंसारी, सोनू मालिक, आसिफ मंसूरी, समीर खान, शुएब, शारुख मानसूरी, समद, फजील अंसारी, शुएल आलम अंसारी, शरीफ मंसूरी, शबान अंसारी, तारा अंसारी, मंसूर, मो. वाली, फैजान खान, अजहर सलमानी, ईमरान खान, रेहान, सालिम, फिरोज खान, समीर अंसारी, अरमान अंसारी, शुएब मालिक, नदीम, शाहदाब, नदीम, राजा आदि

यह भी पढ़ें -   कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1 वारंटी को भी किया गिरफ्तार

सभा में आबिद हुसैन, शराफत खान, बृजेश बिष्ट, पियूष बल्यूटिया, शैलेन्द्र दानू, मो. सरीफ, मो. वसीम, सगीर अहमद, रेहान मियां, शमीम, फैजान सैफी, मो. तसलीम, आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440