2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहाः खजान दास

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड सरकार में जिले के प्रभारी मंत्री और राजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक खजान दास ने दावा किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर स्पष्ट बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

नैनीताल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे खजान दास ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस का राजनीतिक प्रभाव लगातार कमजोर पड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित ष्कांग्रेस मुक्त भारतष् की दिशा में परिस्थितियां आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

इस दौरान भाजपा की जिला कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है।

खजान दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

जल जीवन मिशन में सामने आए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि खजान दास लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और जमीनी स्तर से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में अपनी पहचान बनाई है। वे पूर्व में राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440