राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से भाजपा भयभीतः करन माहरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं बढती लोकप्रियता से इतना भयभीत है कि भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बाद अब उसका राज्य नेतृत्व भी राहुल गांधी की लोकप्रियता से भयभीत होकर इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी पर उतर आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर प्रश्न उठाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देने से पहले अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस एवं गांधी परिवार की परम्परागत सीट रही है जहां तक हार जीत का प्रश्न है तो लोकतंत्र में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति हार-जीत की चिन्ता नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि स्व. इन्दिरा गांधी, स्व. संजय गांधी, स्व. राजीव गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने अनेकों बार अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व किया है तथा अमेठी में विकास के कई कार्य किये हैं। स्व0 राजीव गांधी जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार देकर गरीबी रेखा से ऊपर निकालने का काम किया है। उनके समय में विकास की अनेक योजनायें यहां पर संचालित हो रही थी जो भाजपा नेतृत्व द्वारा बंद कर दी गई हैं। करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें अपने कार्यकालों में विकास का कोई काम नहीं कर पाई हैं तथा राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से घबराई हुई है इसीलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अभी तक के कार्यकाल में कोई ऐसा काम नहीं कर पाये हैं केवल नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हैं तथा अपने केन्द्रीय नेतृत्व की वाह-वाही के लिए ऐसे अनर्गल बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम के पास दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बरेली के युवक की मौत, चार घायल

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चाहे भाजपा की केंद्र सरकार हो, उत्तर प्रदेश सरकार हो या उत्तराखण्ड सरकार हो उसने हमेशा झूठा प्रचार किया है। गरीबी मिटाने के नाम पर जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। चुनावों के समय जनता से किये वादों को जुमला बता कर जनता का मजाक उडाया जाता है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए कभी राम के नाम का सहारा लिया, कभी हनुमान के नाम का परन्तु जनता ने जिस प्रकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया तथा उसके बाद हुए कर्नाटक विधानसभा एवं हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ किया उससे भाजपा का नेतृत्व पूरी तरह घबराया हुआ है तथा राहुल गांधी जी के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी का मुद्दा उठा, सांसद अजय भट्ट ने आयुक्त को लिखा पत्र

BJP is scared of Rahul Gandhi’s growing popularity: Karan Mahra

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440