हिटलरशाही अंदाज में भाजपा गरीब जनता की आवाज दबाने का कर रही प्रयास: माहरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों एवं केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य विपक्षी नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र की विपक्ष विरोधी एवं दमनकारी मोदी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज केन्द्र की सत्ता पर काबिज भाजपा हिटलरशाही अंदाज में विपक्ष तथा गरीब जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है उसके खिलाफ देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना ही पडेगा। करन माहरा ने नितीश कुमार, मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की इस पहल को देश की राजनीति के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग केवल विपक्षी दल के नेताओं पर किया जा रहा है, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है तथा जनता पर अपने हिटलरी आदेश थोपे जा रहे हैं उससे विपक्ष ही नहीं देश की जनता भी मोदी शासन से छुटकारा चाहता है परन्तु इसके लिए सभी विपक्षी दलों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा जिसकी शुरूआत इन नेताओं ने की है।

करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का भी स्वागत किया है जिसमें उन्होंने नये विजन को विकसित करने के लिए सभी विपक्षी दलों को मजबूती से एकजुट होकर साथ खड़े होने का आह्रवान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अन्य दलों से भी लगातार सम्पर्क कर समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट करने का प्रयास सराहनीय है।

यह भी पढ़ें -   चोरगलिया में बाइक चोरी का खुलासा, 40 हजार की मोटरसाइकिल के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों का दुरूपयोग केवल विपक्षी दल के नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है उससे मोदी सरकार ने देश के लोकतंत्र को भी कलंकित करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल के चार सदस्य गिरफ्तार

प्रदेश मंत्री संगठन विजय सारस्वत ने विपक्षी एकता के लिए हुई बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि इस बैठक के देश हित लिए गये निर्णयों से जो संदेश गया है उसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता मंहगाई से त्रस्त है, नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है, किसान सरकारी उपेक्षा से त्रस्त है ऐसे में पूरे देश की जनता इस तानाशाही सरकार से निजात चाहती है जिसका मूल्य आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी पराजय से भुगतना पड़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष की मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री नीरज त्यागी, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर विशाल मौर्य एवं नवनीत सती, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, लक्ष्मण नेगी, राजेश चमोली ने भी राष्ट्रीय नेताओं की इस बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि इस बैठक में हुए मंथन से मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं फैसलों से छुटकारा पाने का कोई मार्ग अवश्य निकलेगा।

BJP is trying to suppress the voice of poor people in Hitler’s style: Mahara

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440