भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी ने दलबल के साथ थामा कांग्रेस का हाथ, लिया हरीश रावत को जिताने का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/हल्दूचौड़। भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी ने दलबल के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को विजयीश्री दिलाने का संकल्प भी लिया। उनका कहना था कि लालकुआं क्षेत्र को हरीश रावत जैसे नेता की ही जरूरत है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं से हरीश रावत को अवगत भी कराया। जिस पर रावत ने आश्वस्त करते हुए सभी समस्याओं के निराकरण करवाने की बात कही।

गुरूवार को तीनपानी स्थित मिलन बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महेंद्र नेगी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का हरीश रावत ने स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण करवायी। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की अपनी एक अलग पहचान होगी। हम लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को आर्थिक राजधानी का हिस्सा बनाएंगे। पूरे क्षेत्र की कृषि को जैविक खेती के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा जो भी विकास कार्य रुक गए हैं उन्हें तत्काल शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं की आर्थिक राजधानी है। जिस प्रकार हमारे देश की राजधानी दिल्ली के आसपास वाले क्षेत्र को एनसीआर कहा जाता है, उसी प्रकार हल्द्वानी के आस पास वाले सभी क्षेत्र यहां के एनसीआर हैं। अब लालकुआं क्षेत्र के आर्थिक विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी। 5 साल में इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत समूचे लालकुआं क्षेत्र के लोगों के लिए एक परिवार के सदस्य की तरह खड़ा रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इंदिरा नगर नाले की परेशानी को दूर किया जाएगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास वाली नहर को कवर किया जाएगा। जंगली जानवरों और आवारा पशुओं के समाधान के लिए रास्ते निकाले जाएंगे। दुग्ध उत्पादकों को दूध का बोनस बांटना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा तीनपानी में दुग्ध निदेशालय खोला जाएगा। रवि और खरीफ की फसलों के चार्जेस एक समान किए जाएंगे। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत जैसा कोई जमीनी नेता और कोई नहीं हो सकता। राज्य के विकास के लिए हरीश रावत जैसे जननायक की नितांत आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   पपीते के पत्ते का रस त्वचा, लिवर, बालों आदि के लिए लाभकारी होता है

उन्होंने कहा मैंने भी भाजपा को 5 साल करीब से देखा है। वहां सिर्फ मन की बात जनता के ऊपर थोपी जाती है किसी भी समस्या का कोई निराकरण नहीं होता है। यह बड़ा सत्य है कि आज उत्तराखंड में भाजपा किसी से डरती है तो वह सिर्फ हरीश रावत जी से। रावत जी उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए समर्पित नेता हैं। रावत जी को जिताने में यदि लालकुआं की जनता किसी भी प्रकार की चूक करती तो पूरे प्रदेश की जनता लालकुआं को माफ नहीं कर पाएगी।

यह भी पढ़ें -   २० अप्रैल २०२४ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि 2022 का चुनाव लालकुआं की जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां की जनता एक विधायक के साथ ही मुख्यमंत्री का भी फैसला करेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरीश रावत जी को जिताना बहुत जरूरी है। क्योंकि यहां की जनता विधायक ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी।

कार्यक्रम में गोपाल सिंह रावत, प्रयाग दत्त भट्ट, ममता त्रिपाठी, जयंती नेगी, संजना सोनकर, बीना जोशी, शंकर जोशी, विजय सिजवाली, पुष्पा नेगी, हरेंद्र क्वीरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्ता के गांधीनगर और हल्दुधार क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं और चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र को बचाने में कांग्रेस का पूरा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। यहां की जनता का कांग्रेस सरकार पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जितनी भी योजनाएं कांग्रेस ने लागू की थी, उन्हें भाजपा ने सब बंद कर दिया है। कांग्रेस सत्ता में आते ही अपनी पुरानी योजनाओं को फिर से लागू करने का काम करेगी। कार्यक्रम में इंद्रपाल आर्य, लक्ष्मण धपोला, अजय आर्य, संगीता आर्य, प्रेम राम, कौशल्या देवी, तारा देवी, रेनू देवी, जगमोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440