उत्तराखण्ड के भाजपा नेता ने किया रिश्ते को तार-तार, अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया मामी का रेप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर के रहने वाले एक भाजपा नेता ने अपनी मुंह बोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर उसका रेप कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में भी एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति राजमिस्त्री हैं और वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। ठाकुरनगर का रहने वाला सुरेश विश्वास उसे मामी और पति को मामा कहता है। सुरेश का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुरेश उसके साथ सात साल से कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा है। सुरेश पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने मासिक धर्म के दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर… दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

उसने मोबाइल में सुरेश का नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन कर बात कर मिलने का दबाव बनाता है। एक महीने पहले वह घर से दवा लेने जा रही थी। इस दौरान सुरेश ने उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट की। उसकी वीडियो बनाकर बदनाम करने के मकसद से कई लोगों को भेज दी। परिवारवालों तक वीडियो पहुंची तो उसने पति को सारा सच बता दिया।

यह भी पढ़ें -   कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में मिलीं भारी खामियां

पीड़िता का कहना है कि सुरेश ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह आए दिन उसको धमकाकर दुष्कर्म करता रहता है। वह खुद को भाजपा नेता और अधिवक्ता बताता है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440