भाजपा महिला मोर्चा ने किया नीतीश कुमार का पुतला दहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया। नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक रोश व्याप्त है। इस प्रकार के निंदनीय बयान देने वाले नेताओं को बिहार ही नहीं पूरे देश मे महिला शक्ति आने वाले समय में सबक सिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा की जो व्यक्ति अपनी मां बहन की इज्जत नहीं कर सकता ऐसे व्यक्ति को प्रदेश का मुखिया बनने लायक नहीं है। इस बयान का मातृशक्ति द्वारा घोर निंदा की जाती है

पुतला दहन करने वालों मे मुख्य रूप से महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, महामंत्री सुषमा कुकरेती, मंडल अध्यक्ष तारा देवी, अंशिका शर्मा, अरुण लोचन, अनीता वाल्मीकि, रेनू सिंह, अनीता मल्होत्रा, ममता अग्रवाल, विमल गॉड, गीता साहनी, सोनी थापा, प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440