भाजपा महिला मोर्चा ने नरेश बंसल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा की वरिष्ठ नेता नरेश बंसल जी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी जी के नेतृत्व में गुरुवार को मोर्चा के अनेक सदस्यों ने नरेश बंसल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने उनके आवास पर पहुंची। श्रीमती रितु खंडूरी भूषण ने माननीय बंसल जी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए राज्यसभा में उनकी सफलता की कामना की कि वह अपन सदन में राज्य के गौरव को बढ़ाएंगे।
स्मरण रहे कि शनरेश बंसल अपनी तरुण अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे और असीम श्रद्धा के साथ उन्होंने संघ की सेवा की राज्यसभा में उत्तराखंड से स्थान रिक्त होने पर भाजपा हाईकमान ने नरेश बंसल जी का चयन कर अपर सदन में उनका विजय मार्ग प्रशस्त कर दिया।
महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा ने बताया कि बंसल को बधाई देने वालों में महिला मोर्चा की पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, बबीता सहोत्रा, अनुराधा वालिया, रीना गोयल, भावना शर्मा, वंदना बिष्ट, नंदिनी शर्मा, नीलम सेमवाल, आनंदी राणा, गीता पुरोहित, मोना काला, पूनम शर्मा महिला मोर्चा की बहनें सम्मिलित हुई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440