भाजपा महिला मोर्चा ने 7500 हस्तनिर्मित मास्क सौंपे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हस्तनिर्मित 7500 से अधिक मास्क रविवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को सौपें। उक्त मास्क जरूरतमंदों को वितरण करने के लिये भाजपा परिवार की महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किये गये हैं। इस दौरान श्री बिष्ट ने इस कार्य के लिये सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया है।

Ad Ad

भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि पूर्व भी नगर इकाई द्वारा हस्तनिर्मित 2300 मास्क गरीब व असहाय लोगों वितरित किए जा चुकें हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के तरीके ही अपनाने चाहिये, जिसमें मास्क, गल्ब्ज, साबून से बार-बार हाथ धोना और सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   विकास की नई इबारत लिखने को तैयार ‘रामड़ी आनसिंह पनियाली सीटः उमा निगल्टिया की दावेदारी से पंचायत चुनाव में बढ़ा रोमांच

इस अवसर पर मुख्य रूप से दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, मेयर डॉ0 जोगेन्द्र रौतेला, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश आर्या, प्रकाश रावत, तरूण बंसल, प्रदीप जनौटी, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, जितेन्द्र मेहता, पार्षद राजेन्द्र अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, प्रताप रैक्वाल, कपिल अग्रहरि, मधुकर श्रोत्रिया, अमोल मेल्होत्रा, प्रतिभा जोशी, भूमिका गोयल, रेनू टण्डन, गीता जोशी, भावना आर्या, आशा शुक्ला, अलका जीना, बबलू पाल, रजत माहेश्वरी, अतुल जायसवाल, विनीत केसरवानी, ललित केसरवानी सुमित, जीतू सहित आदि भाजपाई मौजूद थे। इधर नगर भाजपा द्वारा 937 मोदी टिफिन पुलिस पिकेटस के माध्यम से जरूरतमंदों दिये गये। साथ ही असहाय लोगों को चार राशन किट भी वितरित किये।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440