समाचार सच, देहरादून। राजकीय दून चिकित्सालय में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत स्वास्थ्य ठीक हो गया है। चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम ने बताया कि उनको 8 सितम्बर को दिन में 12 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि बीते 30 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें दून अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। अब वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गाइड लाइन के अनुपालन में 10 दिन तक होम क्वारेंटीन रहेंगे।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


