भाजपा का महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने हो चुका नग्न: करन माहरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष एवं बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन रौतला द्वारा नाबालिग युवती के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा कि भाजपा का गिरगिटी चरित्र एवं महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने नग्न हो चुका है।

करन माहरा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकारों में महिलाएं सबसे अधिक पीड़ित हैं, आज पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों में महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म एवं महिला उत्पीड़न की यह घटना पहली नहीं है इससे पूर्व भी भाजपा के केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद स्वामी, कुल्दीप सेंगर, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक महेश नेगी, सुरेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर भी इसी प्रकार के आरोप लगे थे। यही नहीं भाजपा के पूर्व मंत्री कुल्दीप सेंगर महिला उत्पीड़न के मामले मे जेल की हवा खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे गंभीर आरोप के दोषियों को बचाने का काम करती रही है। संजय कुमार सहित अन्य लोगों पर महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद राज्य सरकार के दबाव में किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, चंद मिनटों में जलकर राख हुईं दो बसें और जनरेटर

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भाजपा विधायक रहे महेश नेगी पर भी महिला द्वारा शारीरिक शोषण के आरोप लगाये गये थे परन्तु भाजपा सरकार ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस मामले में भी लीपापोती करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिला शक्ति का लगातार शोषण व अपमान हो रहा है। भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये, हरिद्वार विधायक सुरेश राठौर पर बलात्कार का आरोप लगा परन्तु भाजपा ने हमेशा इन दोषियों को बचाने का काम किया इससे भाजपा का महिलाओं के प्रति सम्मान एवं गिरगिटी चरित्र सबके सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें -   आठवां व अंतिम बड़ा मंगल का ना चूकने दें अवसर, शाम में जरूर करें ये उपाय

करन माहरा ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में शामिल वीवीआईपी का नाम उजागर करने से भी भाजपा इसलिए बच रही है कि महिला उत्पीड़न करने वालों की सूची में भाजपा के एक और बडे नेता का नाम जुड़ जायेगा। उन्होंने महिला अपराधों में संलिप्त भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बागेश्वर में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उसे फांसी दी जानी चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440