भाजपा का परिवार सम्पर्क अभियान शुरू

खबर शेयर करें

प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर प्रारम्भ किया अभियान

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर होने पर भाजपा द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में ‘परिवार जन सम्पर्क अभियान’ की आज शुरुआत हुई जिसका उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने प्रारम्भ किया। इस अभियान में प्रदेश में दस लाख परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के पूरा होने पर भाजपा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चला रही है । इनमें एक महत्वपूर्ण अभियान आज प्रारम्भ हुआ जो 17 जून तक चलेगा। इस अभियान की उत्तराखंड में शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत द्वारा आज नैनीताल ज़िले के पश्चिम मंडल में पनियाली और नंदपुर गाँव के बूथों पर परिवारों से सम्पर्क करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र व संकल्प पत्र देने के साथ की गई। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, ज़िला महामंत्री कमल नयन जोशी, लक्ष्मण खाती, अक्षय सुयाल, ब्लॉक समिति सदस्य मेम्बर मनीष आर्य प्रधान, भुवन बलवंत रंगवाल, दिनेश जोशी, गोविंद दानू, दिनेश सुयाल, बसंती राणा आदि उपस्थित थे। श्री भगत ने आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत गोपाल सिंह राणा के पोल्ट्री फार्म का भी निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि उस अभियान में उत्तराखंड में दस लाख परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा। यह अभियान जो बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है 17 जून तक चलने वाला है।

इस अभियान में पत्रक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की देशवासियों के नाम पत्र व उसके साथ संकल्प पत्र भी दिया जा रहा है। संकल्प पत्र में राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन व उनके उपयोग तथा कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ जागरूकता का उल्लेख है।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440