समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय किया गया। सोमवार को प्रथम दिन भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में 16 शक्ति केंद्रों में 70 बूथ पर वृक्षारोपण किया गया। वार्ड नंबर 17 में वन विभाग के चिल्ड्रन पार्क में कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, प्रदेश कार्यालय प्रमुख कौस्तुभानंद जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, मीडिया प्रभारी मनीष पाल व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में 16 शक्ति केंद्रों के 70 बूथों पर वृक्षारोपण किया गया वहीं वार्ड नंबर 17 में वन विभाग के चिल्ड्रन पार्क में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, प्रदेश कार्यालय प्रमुख कौस्तुभानंद जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, मीडिया प्रभारी मनीष पाल व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति में मनाया गया।
उधर वार्ड नंबर 18 रामपुर रोड में लाखन सिंह के बगीचे में वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दिनेश, पार्षद मनोज गुप्ता, कन्हैया लाल जायसवाल, सुरेन्द्र बिष्ट, बूथ अध्यक्ष देवल ने विधानसभा सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाग लिया।
वार्ड नंबर 50 आदर्श नगर में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत की गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नगर मंत्री गीता जोशी जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी शक्ति केंद्र संयोजक पंकज अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं वार्ड 19 रामपुर रोड में गली नंबर 8 मल्होत्रा गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम नगर उपाध्यक्ष दिनेश, नगर मंत्री अमोल मल्होत्रा, पूर्व नगर मंत्री आशीष मल्होत्रा, शक्ति केंद्र संयोजक अतुल जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री कनिष्क ढींगरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


