भाजयुमो विधानसभा स्तर पर करेगा खेल महाकुंभ का आयोजनः शशांक रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कमर कस ली है। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन से प्रेरणा पाकर इस तरह का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना था कि इस आयोजन का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच मुहैया कराना भी है ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

यहां कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता में शशांक रावत ने मीडिया को बताया कि एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। देश के खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीत कर इतिहास रचा है। इसी प्रेरणा पाक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने विधानसभा स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। खेल महाकुंभ में क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, वालीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को इसके जरिए अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही उनकी प्रतिभा में निखार लाना भी इसका एक मुख्य मकसद है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: घास लेने गई महिला को उठा ले गया गुलदार, 2 किमी दूर जंगल में मिला शव

भाजयुमो नेता शशांक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक उत्तराखंड का नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उनके इस अभिनव प्रयास में भारतीय जनता र्पाअी युवा मोर्चा भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल ओर खिलाड़ियों के हित में जो योजना बनाई है, उसका नतीजा इस बार के एशियन खेलों में देखने को मिला है। खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन आने वाले समय में और अधिक बेहतर और शानदार होगा।
वार्ता में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, प्रदेश मंत्री विपिन पांडेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, कुमाऊं सह संयोजक हिमांशु मिश्रा, मनोज रावत ,उदित चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी स्कूल संचालक के खिलाफ रामनगर में एकजुट हुए पत्रकार, सीएम धामी तक पहुंचा मामला

BJYM will organize Khel Mahakumbh at assembly level: Shashank Rawat

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440