उत्तराखण्ड में ब्लैक फंगस को किया महामारी घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस को राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। जिसके आदेश शनिवार को शासन की तरफ से जारी हो गये है। कोरोना के साइड इफ़ेक्ट के रूप में सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। कोरोना के साथ ही इसका भी इलाज होगा। उक्त जानकारी स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे ने दी है। आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में बीते दिनों सरकारी आकड़ों के मुताबिक 61 ब्लैक फंगस के मरीज पाये गये हैं। जिसमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए शनिवार को राज्य सरकार को उत्तराखण्ड में इस बीमारी को महामारी घोषित करने के आदेश जारी किये। ज्ञात हो कि राज्य में पूर्व में कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440