कोरोना टेस्टिंग घोटाले के विरोध में ब्लाक कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरिद्वार महाकुंभ में हुए कोरोना टेस्टिंग घोटाले के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार में आए दिन घोटाले उजागर हो रहे हैं, लेकिन दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महाकुंभ घोटाले की निष्पक्ष जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी, विशाल भोजक, उमेश बिनवाल, भूपेंद्र सिंह भाई, संजय किरौला, जया कर्नाटक, महेश कांडपाल, कृपाल मेहरा, अशोक जोशी, हरेंद्र चौरसिया, किरण जोशी, मोनिका सती, किरण मेहरा, दीवान मेहरा, नीमा भट्ट, मनोज बिष्ट, गोपाल बिष्ट, संदीप राणा, ईश्वर गौनी, दिनेश प्रसाद, रक्षित बिष्ट, फैजान अहमद, रेहान अहमद, रिजवान अहमद, सुरेंद्र सिंह फर्सवाण, नीरज तिवारी, देवेंद्र धौनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, ‘कीवीमैन’ के रूप में भी बनाई थी पहचान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440