अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हल्द्वानी में होगा भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को समिति सभागार, पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह निगल्टिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री डीके पांडे ने किया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि समिति के अनुरोध पर प्रदेश में पहली बार समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में राजकीय स्तर पर वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए निदेशक समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड की ओर से प्रत्येक जनपद को धनराशि का आवंटन भी किया जा चुका है। इसी क्रम में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में आगामी 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक का जताया आभार
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पहल के लिए निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड संजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में कहा गया कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें -   विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल दुग्ध संघ में गूंजे जयकारे, मशीनरी की पूजा के साथ संघ की तरक्की और खुशहाली की कामना

आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक में सांस्कृतिक एवं अन्य प्रस्तुतियों की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदली मदरसों की तस्वीर, 452 में से 179 बंद; मान्यता की प्रक्रिया जारी

पांच वरिष्ठ नागरिकों ने ली स्थायी सदस्यता
बैठक के दौरान गोपाल दत्त जोशी, भुवन चंद पांडे, महेश चंद त्रिपाठी, कृष्णानंद पांडे और खीम सिंह बिष्ट ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का कार्यकारिणी के सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

बैठक में प्रताप सिंह जंतवाल, डीके पंत, विष्णु सिंह रावत, रमेश चंद पांडे, डॉ. शिवदत्त तिवारी, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, बीडी जोशी, एलएम लोहनी, एचपी जोसेफ, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह खाती, सुमन चंद जोशी, एडी डोर्बी, सुशील कुमार अग्रवाल, ठाकुर सिंह अधिकारी, आनंद सिंह ठठोला, राजाराम, मोहन सिंह जंतवाल, मोहन चंद पडलिया, भगवती बिष्ट, नीरू धवन सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440