गौलापार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया सत्याग्रह, केंद्र सरकार पर वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ कुचक्र रचने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस कमेटी गौलापार ने केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिकता पर उतारू होने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इसके माध्यम से मोदी सरकार की जमकर भर्त्सना की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ कुचक्र रचने का आरोप लगाया है। कहा ‌कि राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करना इसी कुचक्र का हिस्सा है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समेत अन्य मामलों में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार में बौखलाहट है और वह अलोकतांत्रिकता पर उतारू हो गई है। कहा कि राहुल गांधी ने संसद में अडानी-मोदी के रिश्तों, अडानी की सेल कम्पनियों और रक्षा उद्योग, एयरपोर्ट और एसबीआई, एलआईसी का अडानी की कंपनियों में निवेश पर सवाल उठाए। जिससे बौखला कर केंद्र सरकार ने न्यायपालिका को दबाव में लाकर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का कुचक्र रचा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। इनके माध्यम से ‌विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा और कांग्रेस समेत इन 7 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अच्छे दिन दिखाने का वायदा करने वाली इस सरकार ने जनता को बुरे से बुरे दिन दिखा दिए हैं। आज रसोई गैस, डीजल-पैट्रोल के दाम सातवें आसमान पर हैं। वहीं इस सरकार ने खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की चीजों पर भी टैक्स लगाकर जनता को महंगाई में झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को अब जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसका जवाब जनता भाजपा को आने वाले चुनावों में निश्चित तौर पर देगी।
इस दौरान पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, हरेंद्र क्वीरा, विक्रम सिंह रैकुनी, महिपाल सिंह रैक्वाल, बालम बर्गली, देवेंद्र नौला, अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, राकेश पंवार सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440