दून में एक दुकान से बरामद हुआ लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान गंगाराम (45) मूल निवासी बदायूं के रूप में हुई है। सुबह उसकी दुकान में शव पड़ा मिला। मृतक के सिर में पीछे की तरफ चोट के निशान हैं। गंगाराम का परिवार नदी ने रेत बजरी छानने का काम करता है। वह खुद सड़क किनारे एक झुग्गी नुमा दुकान बनाकर पंक्चर लगता था। रात में वहीं सो जाता था। रात आठ बजे गंगाराम खाना खाने के बाद अपनी दुकान में आ गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन दुकान पर पहुंचे। गंगाराम वहां बेड पर लहूलुहान पड़ा था। सिर में पीछे चोट के निशान थे। एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440