काठगोदाम में मिले शव की हुई शिनाख्त, एमबीपीजी बीएससी का निकला छात्र, 24 जनवरी से था लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रानीबाग गुलाबघाटी के पास सड़क किनारे रविवार को सड़ी-गली हालत में मिली शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र से नवीन चन्द्र पलड़िया (22) के रूप में हुई है और वह बीते 24 जनवरी से लापता चल रहा था। परिजनों ने शव की शिनाख्त चश्मे, घड़ी और मोबाइल से की है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि विगत रविवार को रानीबाग के गुलाबघाटी के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव सड़ी-गली हालत में था और कमर से नीचे का हिस्सा गायब था। सूचना के बाद थाना पुलिस ने गहनता से छानबीन की। लेकिन शिनाख्त में कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी। इधर 24 जनवरी से भीमताल के भदूनिया निवासी नित्यानंद पलड़िया का बेटा नवीन चन्द्र पलड़िया लापता चल रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने परिजनों को बुलवा कर शव की शिनाख्त करवाई। परिजनों ने चश्मे, घड़ी और मोबाइल से शव की पहचान नवीन से की।

इधर परिजनों ने बताया कि नवीन यहां काठगोदाम के मल्ला ब्यूरा में चाचा गंगादत्त और छोटी बहन नानू के साथ रहकर एमबीपीज में बीएससी द्वितीय वर्ष की शिक्षा ले रहा था। 24 जनवरी को वह नौकरी के लिए बरेली जाने की बात कहकर घर निकला था। जिसके बाद से उसका फोन भी स्विच ऑफ चल रहा था। नवीन माता-पिता का इकलौता चिराग था। इस मामले में काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440