लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास मिले शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास 24 दिसंबर को मिले व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने 27 दिसंबर को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि व्यक्ति की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को लच्छीवाला फ्लाईओवर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। बाद में मृतक की पहचान दीपक पुत्र स्वर्गीय चैतराम, निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, रायपुर देहरादून के रूप में हुई। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया था।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

इस संबंध में 25 दिसंबर 2025 को मृतक की पत्नी ज्योति ने थाना रायपुर में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को भुवनेश चंद्र उर्फ जोनी, निवासी खटीक मोहल्ला, करनपुर डालनवाला देहरादून, उनके पति दीपक उर्फ दीप्पू को अपने साथ ले गया था और उसी ने उनकी निर्मम हत्या की।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जोनी के साथ नाथीराम की संलिप्तता भी सामने आई। डोईवाला कोतवाल प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि 26 दिसंबर को थाना रोड, कोठारी मोहल्ला के पास जौलीग्रांट, डोईवाला से दोनों आरोपियों भुवनेश चंद्र उर्फ जोनी और नाथीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440