बरसाती नाले में बही कार, चालक की मौत, दो लोगों लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/कोटद्वार। कोटद्वार में आज अतिवृष्टि के कारण हाईवे पर भारी मलबा आ गया। वहीं दिल्ली की एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और चालक भपेंद्र सिंह को कार से निकाल लिया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले चालक ने बताया कि वह दिल्ली के यात्रियों को दुगड्डा छोड़कर वापस दिल्ली जा रहा था। रास्ते में दिल्ली में रहने वाले दो यात्रियों ने लिफ्ट मांगी। जिन्हें लेकर वह दिल्ली जा रहा था कि कोटद्वार दुगड्डा हाईवे पर अचानक तेज बहाव के कारण भारी मलबा सड़क पर आ गया। और उनकी कार बह गई। हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है। जेसीबी मलबा साफ करने का काम कर रही है। चालक आरके पुरम दिल्ली से बुकिंग पर आया था। लापता दो लोगों की ढूंढ खोज जारी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि ऊपर कहीं अतिवृष्टि हुई है। जिस कारण भारी मात्रा में मलबा तेज बहाव के साथ सड़क पर आया है।
वहीं आज हरिद्वार और रुड़की में हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे यहां सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। लोग बमुश्किल अपने वाहन पानी से निकालकर ले गए। कहीं-कहीं तो दो पहिया वाहन बरसात के इस पानी में पूरा समा गए।

यह भी पढ़ें -   हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर भव्य आयोजन, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु 3500 किटों का किया वितरण

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440