लम्बे समय से सट्टे के कारोबार में लिप्त सटोरिया आया पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में चलाए जा रहें नशें के कारोबारियों व सट्टे का कार्य करने वालो के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस नेे एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गांधीनगर में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1050 रूपये रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम चन्दन गौड़ पुत्र साठिया गौड़ निवासी गांधीनगर बताया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440