जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनी दीप्ति

खबर शेयर करें

-राशन बांटकर लोगों को पहुंचा रही है राहत
-दीप्ति समाज और उनके पति दिनेश फौज में रहकर कर रहे देश की सेवा

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान जहां जरूरतमंदों व निर्धनों की मदद के लिए अनेक संस्थाओं व समाजसेवियों ने पहल की है। वहीं हल्द्वानी की दीप्ति खर्कवाल भी इस मुहिम में आगे आयी है। वे जरूरतमंदों को चावल, आटा व दाल के पैकेट बांटकर उनको राहत पहुंचा रही है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में भले ही तमाम समाजसेवी रहते हैं, लेकिन आपदा के समय बिरले समाजसेवी ही लोगों की सहायता को आगे आते है। इनमें से एक है दीप्ति खर्कवाल। जो व्यस्त गृहणी होने के बावजूद समाजसेवा के लिए समय निकाल लेती है। एक प्रकार से देखा जाये तो समाजसेवा उनको विरासत में मिली है। उनके पति दिनेश खर्कवाल भी फौज में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, और दीप्ति समाज की सेवा कर अन्य लोगों के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही है। दीप्ति ने बताया कि वे पहले से ही समाज के निर्धन लोगों को देखकर पसीज जाती हैं या यूं कहें कि बचपन से ही वे गरीबों की सहायता के लिए संवेदनशील रही है। ये गुण आगे चलकर उनमें समाजसेवी के बीज जगा गये।

यह भी पढ़ें -   अब स्मार्ट मीटर पर खत्म होगा विवाद! डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा आदेश- संतुष्ट होने तक नहीं हटेगा पुराना मीटर

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वह गरीबों की सहायता करती आयी हैं। विशेषकर निर्धन बच्चों के प्रति उनका लगाव ज्यादा रहता है। इधर उनका कहना है कि वर्तमान में वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवा कर रही है। भविष्य में भी वे ऐसी आपदा आने पर समाज की सेवा करने में पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें -   महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन प्लान! कुमाऊं में तैयार होगा 'सुरक्षा कवच', हर जिले में बनेंगे मास्टर ट्रेनर्स

धन्नासेठों को लेना चाहिए सबक
हल्द्वानी। सीमित संसाधन होने के बावजूद दीप्ति खर्कवाल निर्धन व जरूरतमंद लोगों की सहायता की आगे आयी है। वे लॉकडाउन के दौरान अभी तक अनेक लोगों की राशन बांट चुकी है। उधर हल्द्वानी में तमाम बड़े धन्नासेठ रहते हैं, लेकिन उनका योगदान अभी तक शून्य रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440