देवर पर गाली गलौच व मारपीट का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

Brother-in-law accused of abusing and assault

समाचार सच, हल्द्वानी। भाभी ने देवर पर शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने कहा है कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। कुछ दिन पूर्व भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा। पड़ोसियों के बीच बचाव पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440