साली की अश्लील वीडियो बनाकर उसकी इज्जत के साथ खेलता रहा जीजा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि जीजा ने पहले साली का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर साली के साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली है। पीड़िता की बहन का ससुराल रुड़की में है। कुछ समय पहले पीड़िता अपनी बहन के घर रुड़की आई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान किसी दिन आरोपी जीजा ने नहाते हुए साली का अश्लील वीडियो बना लिया था।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की उसे धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता वो पीड़िता की इज्जत के साथ खेलता। पीड़िता ने यह भी बताया कि आखिरी में जब आरोपी जीजा की हरकतें उसके बस से बाहर हो गई तो उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में अपनी बहन और उसके ससुराल वालों को बता दिया। आरोप है कि बहन के ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए उसे उल्टा धमकी दे दी। इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोप पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, उसके अन्य परिवार वालों पर धमकी और गाली गलौज करने का भी मुकदमा दर्ज किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440