उत्तराखण्ड में दरिंदगी! 16 साल की नाबालिग से जंगल में गैंगरेप, हत्या की साजिश रच रहे थे दरिंदे…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पथरी थाना क्षेत्र में 7-8 नशे में धुत युवकों ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। दरिंदों ने न सिर्फ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि इसके बाद पीड़िता की हत्या की साजिश भी रच रहे थे। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी पीड़िता की आपबीती सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी है।

जानकारी के मुताबिक, लक्सर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार रात अपने एक परिचित के साथ बाइक से काठा और फूलगढ़ गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर खेतों के पास 7-8 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि पहले इन बदमाशों ने किशोरी के दोस्त की जमकर पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद दरिंदे नाबालिग को जबरन खींचकर पास के खेतों में ले गए।

खेत में ले जाकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि बाकी आरोपी भी उसके साथ दरिंदगी की फिराक में थे। पीड़िता के अनुसार, सभी आरोपी नशे में धुत थे और उसे रात भर वहीं बंधक बनाकर सुबह जान से मारने की योजना बना रहे थे। इसी बीच मौका पाकर किशोरी उनके चंगुल से छूटने में कामयाब रही। वह नग्न अवस्था में खेतों के रास्ते भागते हुए किसी तरह एक घर में जा छिपी। वहां मौजूद एक महिला ने उसकी मदद की, उसे पहनने के लिए कपड़े दिए और पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: सेवामुक्त अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बहादुर बच्चों को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार

इधर, रात भर बेटी के घर न लौटने पर परिजन परेशान थे। सुबह जब किशोरी मिली तो उसने परिजनों को अपने साथ हुई खौफनाक दरिंदगी की कहानी बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पथरी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है और पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440