हल्द्वानी में बीएससी की छात्रा 13 दिनों से लापता, पिता ने बताया युवक से खतरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में किराए में रहकर एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्रा पिछले 14 दिनों से लापता है। लड़की के परिजनों ने किच्छा निवासी युवक से बेटी को खतरा बताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा की ढूंढ़-खोज शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक लालपुर किच्छा निवासी अमोद ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। वह पढ़ाई के लिए आनन्दपुरम कलावती कॉलोनी में किराए के कमरे में रहती है। 14 नवम्बर को वह हल्द्वानी से घर के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। और साथी छात्राओं और मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि देवरिया किच्छा निवासी अजय नामक युवक छात्रा को परेशान करता था। कुछ दिन पूर्व उसने छात्रा का मोबाइल छीनकर तोड़ भी दिया था। पिता ने युवक से बेटी को जान का खतरा बताते हुए जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द उसे ढूंढ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर सियासत गरम, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440