कैंचीधाम के पास होटल में चली गोली, बेतालघाट के टैक्सी ड्राइवर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कैचीधाम के पास शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी होटल में बैठकी के दौरान अचानक गोली चल गई। बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गोती एक ताइसेंसी रिवॉल्वर से एक्सीडेंटली चली. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक कैचीधाम आश्रम के समीप एक होटल में कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान क्षेत्र के ही कुछ व्यक्तियों के बीच एक लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर बातचीत हो रही थी। चर्चा के बीच अचानक रिवॉल्वर की खींचातानी में गोली चल गई, जो 36 वर्षीय आनंद सिंह (निवासी बेतालघाट) के गर्नु में जा लगी। अधिक रक्तस्राव के कारण आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और सैंपल एकत्र किए। बताया जा रहा है कि घटना में प्रयुक्त हथियार रमेश किरौला के नाम दर्ज है. जिसके बच्चों को मृतक आनंद स्कूल लाने-ले जाने का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस सभी साक्ष्य जुटा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440