समाचार सच, हल्द्वानी। बुलेट सवार युवक गुलाबघाटी में खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खाई से निकाल उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। इस बीच युवक के दो और लोगों के साथ होने की बात ने पुलिस को छका दिया। हालांकि बाद में इस युवक ने अकेले ही होने की बात बताई, इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
बीती शाम से नगर समेत पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नैनीताल से हल्द्वानी आ रहा चांदमारी काठगोदाम निवासी ऋषभ बाल्मीकि पुत्र पुत्र रामू भारती की बुलेट गुलाबघाटी में अनियंत्रित हो गई। इससे वह बुलेट समेत गौला नदी किनारे जा गिरा। यह नजारा जब एक अन्य वाहन चालक ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। इस पर एसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पाराशर, काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। भारी बारिश के बीच चलाए गए अभियान में पुलिस ने आखिरकार घायलावस्था में पड़े युवक को तलाश लिया। पुलिस ने उसे खाई से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस बीच दहशत में आये घायल युवक ने उसके साथ दो और युवकों के होने की बात पुलिस को बताई। इस पर पुलिस ने खाई में फिर से ढूंढ-खोज शुरू कर दी। लेकिन कुछ नहीं मिला। जब पुलिस ने अस्पताल में युवक से पुनः पूछताछ की तो उसने अकेले ही बुलेट से वापस आने की बात बताई। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



